Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : फार्मर आईडी में गड़बड़ी पर कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

1 min read

आजमगढ। जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र में फार्मर आईडी (Farmer Registry) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लगातार बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसी क्रम में हरिऔध कला केंद्र में प्रशिक्षण देकर सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए थे। बावजूद इसके, आरोप है कि विकास खंड पल्हनी में तैनात ग्रुप C (TAC) कर्मचारी हृदयेश कुमार द्वारा लगातार निर्देशों की अनदेखी की गई। शिकायत के अनुसार, संबंधित कर्मचारी ने गांवों में जाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाने के बजाय उन्हें योजना से वंचित रखने का प्रयास किया। बार-बार सूचना मांगे जाने पर गलत जानकारी दी गई, जैसे कि लाभार्थी गांव से बाहर हैं, मोबाइल पर OTP नहीं आ रही है या नाम मिसमैच है। मामला तब उजागर हुआ जब 3 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन द्वारा विशेष कैम्प आयोजित कर अन्य विभागों के अधिकारियों से सत्यापन कराया गया। जांच में सामने आया कि 78 किसानों को पोर्टल पर गलत तरीके से ‘गांव से बाहर’ दिखाया गया था, जबकि वे सभी गांव में ही मौजूद थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह कृत्य सुनियोजित तरीके से किया गया, जिससे गरीब किसानों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से मिलने वाले वित्तीय लाभ से वंचित रखा जा सके। साथ ही संबंधित कर्मचारी पर विभागीय कार्य से विरत रहने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए शिकायतकर्ता ने कंधरापुर थाना में तहरीर देकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ शासकीय दायित्वों में लापरवाही, अनियमितता और विश्वासघात के आरोप में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *