Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : कूड़े में लगी भीषण आग से हाईटेंशन केबल जली, बिजली आपूर्ति ठप, तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू; केबल बदलने में जुटा बिजली विभाग

1 min read

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की केबल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे केबल धू-धू कर जलने लगी और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई। आग से उठते घने धुएं के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआती समय में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग पर ध्यान नहीं दिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। आग बढ़ने पर बिजली विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद जेई सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन शुरुआती चरण में पानी की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगवाया गया, जिसके बाद करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में हाईटेंशन केबल पूरी तरह जल गई, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आग बुझने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी केबल बदलने के कार्य में जुट गए हैं। एसडीओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने से केबल जल गई थी, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केबल ठीक होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *