Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: जन शिकायत निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान

1 min read

आजमगढ़। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन स्तर पर संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर की गई मासिक समीक्षा में यह उपलब्धि दर्ज की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज जन शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के आधार पर हर माह रैंकिंग तय की जाती है। मार्च माह में आजमगढ़ पुलिस ने सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करते हुए न केवल जिले को बल्कि सभी थानों को भी शीर्ष स्थान दिलाया।

खास बात यह रही कि जनपद के सभी 24 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर बेहतर कार्य करते हुए रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह रैंकिंग फरियादियों द्वारा दिए गए फीडबैक और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के आधार पर तय की जाती है।

इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और प्रभावी नेतृत्व को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आम जनता की शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए विश्वास और संतुष्टि का माहौल बनाया।

आजमगढ़ पुलिस की इस उपलब्धि पर उच्च अधिकारियों ने भी सराहना व्यक्त की है। इससे न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास बढ़ा है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और न्याय की भावना भी मजबूत हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *