Latest News

The News Complete in Website

चुनाव आयोग को लेकर अखिलेश और भाजपा में ठनी, सपा प्रमुख ने कहा था- BJP के लिए काम कर रहा है आयोग

1 min read

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर सीधे भाजपा के लिए काम करने का आरोप जड़ा दिया। पश्चिम बंगाल में चुनाव के संबंध में आयोग के पोस्ट का जिक्र कर बोले कि अगर आयोग हट जाए तो चुनाव अपने-आप भयरहित हिंसा रहित और छापा रहित होंगे। बंगाल की जनता से दीदी को जिताने की अपील की और कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए होगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक फिल्म के पोस्टर का जिक्र हुआ तो बोले कि भाजपा वाले जानते होंगे कि किसने बनाए हैं। उनकी फिल्म रिलीज होने के पहले फ्लॉप हो गई। बोले कि मुख्यमंत्री योगी के बाद इंजीनियर बन गए। 30 किमी लंबी सड़क सात हजार करोड़ की डिजाइन की। ग्रीन कॉरिडोर ऐसा डिजाइन किया कि हर चौराहे पर सिर मारो। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का जिक्र हुआ तो कहा कि उनके लिए सपा के दरवाजे बंद हैं।

उन्होंने कहा कि बुरे दिन जाने वाले हैं। अगली सरकार सपा बनाएगी। भाजपा वाले दिखावे के लिए लड़ते हैं। मतदाता सूची का जिक्र आने पर कहा कि पीडीए प्रहरी बनाए हैं। एक मामले का उदाहरण देकर कहा कि नकली दस्तखत करवाकर मुस्लिमों के नाम काटे जा रहे हैं। पीडीए वालों का भाजपा हक नहीं देना चाहती। अब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर छतरी लगवा रहे हैं जबकि सबसे अधिक प्रतिमाएं भाजपा वालों ने ही तोड़ीं। बसपा का नाम लिए बिना बोले कि उनके बाद सबसे अधिक प्रतिमाएं हमने ही लगवाई हैं। बसपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर बात घुमा दी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *