Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, लाठी बरामद

1 min read

आजमगढ़। अतरौलिया थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के एक पुराने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाठी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 9 अप्रैल 2025 का है, जब अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लकड़ी फेंकने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने एक राय होकर उसके, उसकी मां और बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना अतरौलिया में मुकदमा संख्या 137/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत राजेश कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अचलीपुर लिंक मार्ग से वांछित आरोपी राजेश कुमार (35 वर्ष) निवासी मनियारपुर को सुबह करीब 9:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर गांव के गेहूं के खेत से घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव व कांस्टेबल मनोज सिंह यादव शामिल रहे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *