आज़मगढ़ में पहचान बदलकर युवतियों को ले जाने का मामला, 5 लोग पकड़े गए, युवतियों को सकुशल किया गया बरामद
1 min read
आज़मगढ़। युवतियों को पहचान बदलकर धोखाधड़ी के जरिए ले जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान तीन लड़कों और दो लड़कियों को भी पकड़ लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी और पहचान छुपाने से जुड़े तथ्य सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
