Latest News

The News Complete in Website

आज़मगढ़ : रोडवेज क्षेत्र में चैन स्नेचिंग करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार

1 min read

ऑटो में बैठकर यात्रियों को बनाती थीं निशाना, चोरी की चैन और नकदी बरामद

आजमगढ़। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में रोडवेज इलाके में महिलाओं से चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ताएं ऑटो में बैठकर चालाकी से यात्रियों को भ्रमित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र निवासी चन्द्रवती देवी ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने दामाद के साथ दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान रोडवेज के पास ऑटो में सवार चार महिलाओं ने धोखे से उनके गले से चैन काट लिया। घटना के समय एक महिला ने नाटक कर उन्हें भ्रमित किया, जबकि अन्य महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से चारों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में कोतवाली थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पूछताछ में अभियुक्ताओं ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से इस तरह की चोरी करती हैं। उन्होंने सठियांव क्षेत्र में भी इसी प्रकार की वारदात कर जेवरात व नकदी चोरी कर बेचने की बात कबूली है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से एक पीली धातु की चैन और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सूर्यपाल व उनकी टीम द्वारा की गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *