Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, दो लोगों की हुई मौत, एक गंभीर

1 min read

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गोदाम के पास शनिवार की अपराह्न एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब जौनपुर से लौट रही स्कॉर्पियो का अगला टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान से टकराने के बाद बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के सपनहर गांव निवासी 30 वर्षीय अभय सरोज उर्फ सोनू सरोज, 40 वर्षीय प्रमोद (निवासी आंवक, थाना रानी की सराय) और 25 वर्षीय दीपक सरोज (निवासी सरायमोहन, थाना बरदह) शनिवार को जौनपुर से फूल और कपड़े लेकर वापस लौट रहे थे। स्कॉर्पियो अभय सरोज चला रहे थे। जैसे ही वाहन भीरा के पास पहुंचा, सड़क पर गड्ढे के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और टायर फटने से हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में अभय सरोज और प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अभय सरोज प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। शादी के लिए ही तीनों युवक सामान लेने जौनपुर गए थे। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बरदह थाना प्रभारी राजीव सिंह और ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *