Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ पुलिस लाइन में 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न, 9 माह के प्रशिक्षण के बाद सेवा की शपथ

1 min read

आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में रविवार को 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली और 20 टोलियों का निरीक्षण किया। इन महिला रिक्रूट आरक्षियों का 9 माह का आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से संचालित हो रहा था, जिसमें आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और भदोही जनपद की प्रशिक्षु शामिल रहीं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अंतः कक्षीय 8 और बाह्य कक्षीय 10 विषयों में गहन प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित समारोह में सभी महिला आरक्षियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ दिलाई गई। डीआईजी ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 19 महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब मान्या मौर्या को मिला, जबकि विभिन्न विषयों और प्रशिक्षण क्षेत्रों में भी कई प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में प्रशिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गरिमा और उत्साह के साथ हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *