Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में शातिर चोर गिरफ्तार, 1.5 लाख के जेवर व नकदी बरामद, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मामले

1 min read

आजमगढ़। जनपद के दीदारगंज थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का खुलासा कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए जेवरात, कपड़े और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों पर घरों से सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और नकदी चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन मामलों में मुकदमा संख्या 08/2026 और 13/2026 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। रविवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी सिसवारा मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज राजभर (25) निवासी कुम्भ मठिया, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो कान के झाले, एक मंगलसूत्र, चार साड़ियां और 10,600 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना दीदारगंज के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *