Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पवई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम शहराजा से निजामपुर रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी अर्पित यादव निवासी खुटहन, जनपद जौनपुर को करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर थाना पवई में मु0अ0सं0 100/2026 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत करेगा। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *