Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, गई जान

1 min read

आजमगढ़। जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीती आधी रात दलित बस्ती में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को बचाने गए पड़ोसी की जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी रामजी (40) बीच-बचाव के लिए पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान गुस्से में आए राहुल ने लोहे की रॉड से रामजी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर चक्रपानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक रामजी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *