Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : सरकारी कार्य में बाधा व पुलिस पर जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

बरदह थाना पुलिस की कार्रवाई, कोदहरा चौराहे से दबोचा गया आरोपी; पीआरवी व पुलिस टीम पर हुआ था हमला

आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरदह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 6 जून 2025 को ग्राम बर्रा में मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर नामजद और अन्य लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया था। आरोपियों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला करते हुए सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में थाना बरदह पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अरविन्द उर्फ निक्कू राजभर का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविन्द उर्फ निक्कू राजभर पुत्र ललई राजभर निवासी ग्राम बर्रा थाना बरदह को कोदहरा चौराहे से दोपहर करीब 1 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी, कांस्टेबल कमल चौरसिया, कांस्टेबल विद्याकांत और रिजर्व कांस्टेबल मोहम्मद कामरान अंसारी शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *