Latest News

The News Complete in Website

पत्नी ने पति को तेजाब से जलाया: बीवी के थे बाहर संबंध, घरवाले ने मांगा तलाक; महिला ने दी खौफनाक सजा

1 min read

पीलीभीत । यूपी के पीलीभीत में वैवाहिक विवाद के चलते पत्नी पर घर में घुसकर हंगामा करने और बाद में पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगा है। घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि पत्नी भी आंशिक रूप से घायल हुई है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2020 में लखीमपुर खीरी जनपद धौरहरा की रहने वाली युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। पीड़ित ने न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर रखी है, जो फिलहाल विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि तलाक का नोटिस मिलने के बाद रविवार को पत्नी पीलीभीत स्थित युवक के घर पहुंची।

 

जबरन घर में घुसकर पति पर फेंका तेजाब

युवक का आरोप है कि उसने घर के बाहर हंगामा किया और वहां खड़ी उसकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह जबरन घर के अंदर घुस गई। इसी दौरान पत्नी अपने साथ लाई तेजाब की बोतल से उस पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के समय घर में केवल दोनों ही मौजूद थे। इस दौरान वह भी आंशिक रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया।

 

30 प्रतिशत शरीर झुलस गया

चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित का करीब 30 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। इसमें उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से झुलसे हैं। वहीं युवक की पत्नी का उपचार पुलिस निगरानी में कराया जा रहा है। दंपती की एक पांच साल की पुत्री है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *