Latest News

The News Complete in Website

वृद्धा की कुएं में गिरकर हुई मौत

1 min read

आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 95 वर्षीय वृद्ध महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने खुले कुएं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बसही अशरफपुर गांव निवासी भज्जी देवी (95) पत्नी स्वर्गीय श्रीपति राम सोमवार सुबह रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए घर से निकली थीं। बताया जाता है कि घर के पास स्थित एक पुराने कुएं के निकट किसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरीं। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश करने लगे। इसी दौरान कुएं के पास उनकी चप्पल और सहारे के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डंडा पड़ा मिला, जिससे आशंका हुई कि वह कुएं में गिर गई हैं। ग्रामीणों ने तत्काल कुएं में झांककर देखा तो वृद्धा उसमें पड़ी मिलीं। आनन-फानन में गांव के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। मृतका के नाती दुर्गेश पुत्र रत्तीलाल ने बताया कि उनकी नानी सुबह करीब आठ बजे पूजा करने के लिए निकली थीं। परिवार में पति और बच्चों के निधन के बाद वह अकेली थीं और वही उनकी देखभाल करता था। वृद्धा का अधिकांश समय घर के पास स्थित उसी कुएं के आसपास छांव में बैठकर गुजरता था। ग्रामीणों के अनुसार सुबह लगभग सात बजे कुएं में गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने खुले कुएं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *