घर से कुछ दूरी पर फंदे से लटकी मिली युवक की लाश
1 min read
आजमगढ़। आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषया गांव में शुक्रवार की सुबह गांव से लगभग 200 मीटर दूरी पर एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। शव देखते ही भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है।
दिनेश यादव (32) पुत्र स्व. किरत बीती रात घर से लगभग 200 मीटर दूर अपने खेत में पानी चलाने गया था। रात में लाइट कट जाने की वजह से पुनः घर आ गया और अपने परिजनों से बोला कि जब लाइट आएगी तब पानी चलाने जाएंगे। घर के पीछे जाकर सो गया।
सुबह जब परिजन सो कर उठे तो इधर-उधर खोजबीन करने लगे। उसके बाद घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर परिजनों को पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने की जानकारी हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मौके पर गंभीरपुर थाने की पुलिस ने पहुंच कर पेड़ से शव को उतरवा।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर ही रहकर खेती का काम करता था। मृतक एक पुत्र का पिता था। थानाध्यक्ष गम्भीरपुर बसंत लाल ने बताया कि पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
