मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म…सीएम ने लिया संज्ञान, पीड़िता के घर पहुंचे अफसर; पांच लाख का साैंपा चेक
1 min readलखनऊ। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा ने उसके घर जाकर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
10 अप्रैल को किशोरी को आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। पुलिस ने आठ आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जानकारी ली और पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए गए।
इस निर्देश पर तत्काल आर्थिक सहायता का चेक पीड़िता के घर जाकर दिया गया। डीएम ने बताया कि पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाया जाएगा। आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य विधिक कार्रवाई तेजी से संचालित हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीडि़ता को प्रदान की गई है।
परिवार को दी सुरक्षा, लगवाए सीसीटीवी कैमरे
एसपी अंकिता शर्मा ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिजन को पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। जिससे कोई भी उन्हें भयभीत न कर सके। इसके अलावा पीड़िता के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।