Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : उप जिलाधिकारियों को मिली नई तैनाती, नए पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण का आदेश

1 min read

आजमगढ़। जिलाधिकारी के अनुमोदन आदेश 19 अप्रैल के तहत जनहित और शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन हेतु जिले के कई उप जिलाधिकारियों/उप जिला मजिस्ट्रेटों का स्थानांतरण और तैनाती तत्काल प्रभाव से की गई है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नवीन पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं।

स्थानांतरण सूची निम्नलिखित है:

1. राज कुमार बैठा: उप जिलाधिकारी, संबद्ध कुम्भमेला प्राधिकरण, प्रयागराज से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसील मार्टिनगंज। 2. रामानुज शुक्ला: उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मार्टिनगंज से अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम)। 3. भूपाल सिंह: अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम) से उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सदर। 4. प्रियंका सिंह: उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सदर से अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय)। 5. नंदिनी शाह: उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सगड़ी, अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय) से उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सगड़ी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *