Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद में निकाली गई तिरंगा यात्रा

1 min read

नेताओं ने सेना के पराक्रम को दी सलामी, आतंकवाद पर की गई कार्रवाई पर सरकार को धन्यवाद

आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। यह यात्रा कुंवर सिंह उद्यान से निकलकर नगर पालिका तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, पुलिस लाइन होते हुए आंबेडकर पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान सेना के पराक्रम को सभी ने सलामी दी और आतंकवाद पर की गई कार्रवाई पर सरकार को धन्यवाद दिया और सेना का अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान ने माना कि उन पर हमला हुआ है। वहीं हमारी लड़ाई ना तो पाकिस्तान से है, न ही पाकिस्तान की जनता से है।

हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों से है। इसी लड़ाई के लिए भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया। लेकिन जिस प्रकार से आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना के लोगों ने फातिहा पढ़ा वह बता रहा है कि उनकी मंशा क्या है।

पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले का संकल्प लिया गया था। जिसको भारत की सेना ने पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने कार्रवाई की। इसलिए हम लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही छात्रों और अधिकारियों कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *