आजमगढ़: पिता के खाते से अवैध निकासी का आरोप
1 min readपुलिस ने नहीं मिला न्याय तो ली कोर्ट की शरण, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़। जिले के हुसैनगंज निवासी मुन्ना यादव ने अपने भाई केशव यादव पर पिता के खाते से 33500 रुपये की अवैध निकासी का गंभीर आरोप लगाया है। मुन्ना ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आजमगढ़ के समक्ष एक प्रार्थना पत्र दाखिल कर थाना सिधारी पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज करने और जांच की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, मुन्ना यादव के पिता शोभई यादव, जो पीडब्ल्यूडी विभाग, आजमगढ़ से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, की मृत्यु 5 अगस्त 2022 को हो गई थी। उनके खाते प्रधान डाकघर आजमगढ़ और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बेलइसा शाखा में थे। मुन्ना ने आरोप लगाया कि उनके भाई केशव यादव ने डाकघर कर्मचारियों और एजेंटों की मिलीभगत से 23 और 24 अगस्त 2022 को उनके पिता के खाते से कुल 3,3500 रुपये निकाल लिए। मुन्ना ने बताया कि जब उन्होंने केशव से इस बारे में पूछताछ की, तो केशव ने उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत मुन्ना ने थाना सिधारी में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ को भी सूचित किया, परंतु वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। विवश होकर मुन्ना ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। प्रार्थना पत्र में मुन्ना ने सीजेएम से अनुरोध किया है कि थानाध्यक्ष सिधारी को निर्देश दिया जाए कि केशव यादव के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जाए। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केशव यादव खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
