Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, बर्रा गांव में आई थी बारात, पुलिस पर पथराव, कई घायल

1 min read

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में तीन दिन पहले एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार देर शाम हिंसक रूप ले लिया। जौनपुर जनपद के आनापुर चकवा बाजार से इनोवा वाहन में सवार होकर आ रहे लोगों पर गांव के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने वाहन का पिछला शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

सूचना पर डायल 112 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस हमले में पुलिस की टाटा सूमो वाहन का पिछला शीशा टूट गया और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हालात को नियंत्रित करने के लिए सीओ लालगंज भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष बरदह और अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के चलते पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि आगे किसी प्रकार की हिंसा न हो।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *