बहुत जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, चार महीने में पूरा हो जाएगा रामलला के धाम को सजाने का काम
1 min read
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर का कायाकल्प अब अंतिम चरण में है। परिसर को सजाने-संवारने, दिव्यता प्रदान करने का काम चार महीने यानी अक्टूबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद नवंबर में राम मंदिर समेत परिसर के सभी उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजा लगाई जाएगी। इसके लिए वृहद स्तर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन करने की तैयारी है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को रामलला व राम दरबार के दर्शन कराए गए। साथ ही मंदिर निर्माण के कार्यों की जानकारी दी गई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर परिसर के 70 एकड़ में आस्था व संस्कृति का विराट स्वरूप तेजी से आकार ले रहा है।
