Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी व महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

1 min read

आजमगढ। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डा० प्रिंयका मौर्या द्वारा जनपद आजमगढ़ का भ्रमण / निरीक्षण कार्यक्रम किया गया। भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पल्हनी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समस्त वार्डों, वार्ड में उपस्थित मरीजों के द्वारा बाहर से जॉच और दवा लिखे जाने की शिकायत की गयी। उनके द्वारा त्रुटियों को तत्काल निराकरण करने के लिए सी०एम०एस० को निर्देश दिया गया। उसके उपरान्त सदस्य द्वारा जनपद आजमगढ़ के सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे जनसुनवाई के अन्तर्गत कुल 30 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरण, छेडखानी, जमीनी विवाद, गुमशुदा, साइबर क्राइम आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए महिला आयोग सदस्य द्वारा 04 घरेलू हिंसा के प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया गया, साथ ही समस्त पीडित महिलाओं को यह आश्वासन दिया गया कि आपको डरने की जरूरत नहीं है आप सभी को एक सशक्त, मजबूत स्वालम्बी और आत्मनिर्भर महिला बनने की जरूरत है, उ०प्र० राज्य महिला आयोग आपके साथ है। समस्त अधिकारीगण द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी दी गयी, नोडल अधिकारी डी०सी० त्रिपाठी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेन्टर योजना के बारे में जानकारी दी गयी। जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टॉप सेन्टर के समस्त कार्मिक उपस्थित रहें। उसके उपरान्त जिला महिला चिकित्सालय, आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। वहा 1 साल से खराब चल रही सी०टी० स्कैन मशीन को सही करा दिया गया मरीजो को उपचार में सुविधा मिल रही है। जिससे मरीजो को खुशहाली का माहौल उत्पन्न होने लगा है। उनके औचक निरीक्षण करने से अधिकारियों में हडकंप मचा रहा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *