आजमगढ़ : ढाबा से दावत कर लौट रहे युवक की सड़क हादसा में मौत, एक घायल
1 min read
आजमगढ़। रानी की सराय थाना के कोटिला के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। घटना के समय दोनो ढाबा से दावत कर बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के छोटी हरैया गांव निवासी 27 वर्षीय आकाश उपाध्याय गुरुवार को अपने मित्र 21 वर्षीय श्रेयश सिंह निवासी मातवरगंज सहित अन्य दोस्तो के साथ ढाबा पर दावत करने के लिए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया गए थे। दावत करने के बाद सभी बाइक से घर लौट रहे थे। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे दोनो घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे, घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने घायलो को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने आकाश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया, श्रेयश सिंह की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शहर के निजी अस्पताल में श्रेयश का उपचार चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है।
