Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार ने स्थापित कर लिया नया आयाम : डॉ. संग्राम यादव

1 min read

कहा, भाजपा जिलाध्यक्ष खुद अधिकारियों के सामने भ्रष्टाचार को लेकर दे रहे बयान

आजमगढ़। अतरौलिया से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक डॉ. संग्राम यादव ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार ने नया आयाम स्थापित कर लिया है।

डॉ. यादव ने आजमगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष के हवाले से स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोली। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष ने स्वयं बयानहल्फी देकर जिला अस्पताल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें प्रमुख रूप से आउटसोर्सिंग भर्ती में पैसे लेकर नियुक्ति करना। पुलिस भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अभ्यर्थियों से धन उगाही। नर्सिंग होम को सील करने और पैसे लेकर उसे फिर से खोलने की प्रथा।

सपा विधायक ने कहा कि जब विपक्ष भ्रष्टाचार के आरोप लगाता है, तो उसे सरकार की ओर से खारिज कर दिया जाता है। लेकिन अब सत्तापक्ष के लोग भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं, जो इसकी गंभीरता को दर्शाता है।

डॉ. संग्राम यादव ने यह भी जानकारी दी कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 3 जुलाई को आजमगढ़ पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे सपा कार्यालय और आवास का विधिवत गृह प्रवेश कराएंगे तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।उन्होंने कहा कि सपा जनता की आवाज उठाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *