नवागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने किया कार्यभार ग्रहण
1 min read
आजमगढ़। आज नवागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जनपद के 67वें कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं
उन्होंने रविवार शाम को कोषागार पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि विशाल भारद्वाज के कुशीनगर स्थानान्तरण के बाद जनपद के नये जिलाधिकारी बने नवनीत सिंह चहल आगरा जिले से स्थानान्तरण के बाद जनपद की कमान संभाले हैं। इससे पहले करीब एक साल तक प्रयागराज जैसे जनपद की कमाल संभाल चुके हैं। बहराइच जनपद से बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी की शुरुआत करने वाले चहल अमरोहा, मथुरा ,चंदौली जिलों में भी जिलाधिकारी रह चुके हैं।
नवनीत सिंह चहल हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं और इन्हें प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका। विदेश में भी नौकर कर चुके हैं।
