Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : दो घण्टे तक चलता रहा दो गुटों के बीच ताण्डव, घर छोड़कर भागे लोग, पांच पुलिसकर्मी घायल

1 min read

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में दो गुटों के संघर्ष ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों तरफ से हो रही पत्थरबाजी से भयभीत ग्रामीण अपने घरों में ताला बन्द कर मौके से अपनी जान बचाकर भागे। इतना ही सूचना पर पहुंची पुलिस पर आतताईयों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गया। मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के आंधीपुर गांव के नट बस्ती का है।

बताते चले कि थाना निजामाबाद क्षेत्र के गांधीपुर (नट बस्ती) गांव में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दो गुटों के बीच शुरू हुआ पथराव हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियो पर भी उग्र लोगों ने हमला बोल दिया जिसमें उपनिरीक्षक परमात्मा यादव सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रव सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चला, जिससे गांधीपुर-फरिहा-कप्तानगंज लिंक मार्ग बाधित रहा। ग्रामीण दहशत में घर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने इस मामले में 18 नामजद और 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उ0नि0 परमात्मा यादव मय हमराही हे0का0 लच्छीराम राजभर, का0 संजीव कुमार शर्मा, रवि कुमार मौर्या और का0 अमित यादव नंदनगर बाजार में चेकिंग कर रहे थे। तभी थाने से ग्राम गांधीपुर तत्काल पहुंचने का निर्देश मिला। मौके पर पहुंचते ही देखा कि सड़क के दोनों ओर से लगातार पत्थर चल रहे थे। आसपास के लोग भयभीत होकर भाग रहे थे। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि गांव के कुछ लोग अवैध असलहा, ईंट-पत्थर, डंडे लेकर जान से मारने की नीयत से सड़क पर जमा थे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, इस दौरान डायल 112 की गाड़ियां भी पहुंच गईं, उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कई घरों के लोग दरवाजे-खिड़कियां बंद कर छिप गए, जबकि कुछ अपने बच्चों को लेकर खेतों में भाग गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने की चेतावनी दी, लेकिन उपद्रवी लाठी, डंडा, सरिया, लोहे की रॉड और असलहों के साथ सड़क पर आ गए। इस दौरान थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह मय हमराही हे0का0 नरेंद्र नारायण यादव, का0 अजय जायसवाल और म0का0 आरती तिवारी भी मौके पर पहुंचे। समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ ने गाली-गलौज करते हुए फिर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी में उ0नि0 परमात्मा यादव, हे0का0 लच्छीराम राजभर, का0 संजीव कुमार शर्मा, रवि कुमार मौर्या, का0 अमित यादव शामिल हैं। उपद्रव सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चला, जिससे गांधीपुर-फरिहा-कप्तानगंज लिंक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने किसी तरह से उपद्रव को शांत करवाया। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *