Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : डीलक्स त्रिवेणी को लेकर ट्रस्टेड ट्रेडिंग ने दिया अपना स्पष्टीकरण, कंपनी ने बताया वैध ट्रेडमार्क लाइसेंस है उपलब्ध

1 min read

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मेहनगर रोड स्थित बिंद्रा बाजार में संचालित बॉम्बे अलमीरा (ट्रस्टेड ट्रेडिंग) के स्वामी अहमद शेख ने “डीलक्स त्रिवेणी” उत्पाद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अपना आधिकारिक पक्ष सार्वजनिक किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि “डीलक्स त्रिवेणी” नाम से उत्पाद के निर्माण एवं व्यापार के लिए उनके पास वैध एवं विधिवत ट्रेडमार्क लाइसेंस उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, हाल ही में Delhi High Court के आदेश के संदर्भ में गठित एक टीम द्वारा उनके प्रतिष्ठान पर जांच की गई। सैफ शेख पुत्र अहमद राजा ने बताया कि संबंधित पक्ष द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत तथ्यों में उनके वैध लाइसेंस का उल्लेख नहीं किया गया, जिसके आधार पर आदेश प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि जब जांच टीम प्रतिष्ठान पर पहुंची तो कंपनी की ओर से टीम के अध्यक्ष/कमिश्नर को “डीलक्स त्रिवेणी” का लाइसेंस दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। इस पर टीम ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट में लाइसेंस का उल्लेख करते हुए न्यायालय को अवगत कराया जाएगा। ट्रस्टेड ट्रेडिंग ने अपने बयान में कहा है कि वह कानून का पूर्ण सम्मान करती है और सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन कर रही है। कंपनी शीघ्र ही अपना पक्ष एवं लाइसेंस संबंधी समस्त दस्तावेज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। कंपनी ने यह भी दोहराया कि “डीलक्स त्रिवेणी” का निर्माण पूरी वैधता और नियमों के अनुरूप किया जा रहा है तथा भविष्य में भी जारी रहेगा। साथ ही व्यापारिक समुदाय और ग्राहकों से अपील की गई है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक तथ्यों पर ही विश्वास करें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *