Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 186 जोड़ों का हुआ विवाह

1 min read

जहानागंज ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 202 जोड़ों का हुआ था पंजीकरण

पूर्व मंत्री यशवंत सिंह बोले—गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सरकार दे रही आर्थिक सहारा

आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को जनपद आजमगढ़ के विकास खंड जहानागंज परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 202 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 186 जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में जहानागंज, अतरौलिया, कोयलसा, बिलरियागंज, महराजगंज, मेंहनगर, पल्हनी और सठियांव सहित आठ विकास खंडों तथा तीन नगर पंचायतों के जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से अब किसी भी गरीब परिवार की बेटी की शादी धन के अभाव में नहीं रुकेगी। उन्होंने बताया कि सरकार इस योजना के तहत प्रति जोड़े लगभग एक लाख रुपये खर्च करती है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में उपहार स्वरूप भेजे जाते हैं। इसके अलावा करीब 25 हजार रुपये की लागत से गृहस्थी का सामान दिया जाता है, जिसमें साड़ी सेट, प्रेशर कुकर, स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, सीलिंग फैन, प्रेस, गद्दे, डबल बेड की चादर, चांदी की पायल और बिछिया समेत कुल 26 प्रकार के सामान शामिल हैं। शेष 15 हजार रुपये कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जहानागंज ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल तथा मंडल अध्यक्ष जहानागंज राकेश सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, डीपीआरओ, बीडीओ जहानागंज, बीडीओ अजमतगढ़ सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *