Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने वापस कराए 48 हजार रुपये

1 min read

कोतवाली साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में लौटी पूरी रकम

आजमगढ़। साइबर ठगी के शिकार एक युवक को कोतवाली पुलिस ने बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते से कटे 48 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस हो गई, जिस पर उसने आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन निवासी आदर्श पुत्र राम सिंह ने थाना कोतवाली स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से उसकी जानकारी के बिना लगभग 48 हजार रुपये कट गए हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान कोतवाली साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक व पोर्टल से संपर्क कर धनराशि को होल्ड कराया। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद 48 हजार रुपये की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस ने पीड़ित को भविष्य में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा नजदीकी थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क को भी सूचित किया जा सकता है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम, कांस्टेबल नीरज कुमार और कांस्टेबल अभय सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *