Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: जानलेवा हमले के दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चाकू बरामद

1 min read

आजमगढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। 22 मार्च 2026 को राशिद अहमद निवासी रामायण मार्केट, कोल पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोना उर्फ रेहान और गोलू उर्फ अतीक ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उनके बेटे सैफ को भी गंभीर रूप से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में कोतवाली थाना में मुकदमा संख्या 119/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रामायण मार्केट क्षेत्र से रविवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोना उर्फ रेहान (20 वर्ष) और गोलू उर्फ अतीक (22 वर्ष) निवासी कोल पाण्डेय, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र यादव शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *