Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वारंटी गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में वारंट जारी थे।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में लालजी सरोज, शारदा देवी, सावित्री देवी, कुमार उर्फ राजकुमार, विन्ध्याचल मौर्य, सरभू, विपिन राय, रामअवध, शोभनाथ, सत्यदेव, वेदप्रकाश पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय और राजाराम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *