Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 min read

शादी का वादा कर बनाए संबंध, बाद में मुकरा; पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया। मामले के अनुसार, 22 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना तहबरपुर में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि ग्राम जमालपुर थाना सिधारी निवासी अखिलेश यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब परिजनों ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में 23 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिलेश यादव (उम्र लगभग 31 वर्ष) को सुबह करीब 08:20 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *