आजमगढ़ : निजामाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read

आजमगढ़। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निजामाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में सभी अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिल यादव, केदार यादव, प्रकाश यादव निवासी फिरोजपुर, सरिता पत्नी राजेन्द्र मौर्य व राजेन्द्र मौर्य निवासी बेगपुर खालसा, रियाज उर्फ बुद्धू निवासी सीधा सुल्तानपुर, छोटेलाल निवासी नन्दपुर, गुड्डू उर्फ शमसाद निवासी फरीहा तथा सलीता पत्नी रामनयन निवासी गन्धुवई शामिल हैं। पुलिस ने सभी वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
