Latest News

The News Complete in Website

आज़मगढ़ : घर से लापता वृद्ध की पोखरे में मिली लाश

1 min read

आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव स्थित पूर्ण कुटी के पोखरे में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह (65) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह के रूप में हुई, जो बीते 21 मार्च की शाम से लापता थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिंह शनिवार शाम करीब 5 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने पूर्ण कुटी के पोखरे में एक शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। बाद में परिजनों द्वारा शव की पहचान रविंद्र सिंह के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *