आजमगढ़ में 1042 पुलिसकर्मियों को मिला महाकुम्भ सेवा मेडल, SSP डॉ. अनिल कुमार ने किया सम्मानित
1 min read

आजमगढ़। महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन के उपरांत उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की घोषणा के क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में कुल 1042 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने की। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि महाकुम्भ जैसे विशाल आयोजन को सफल बनाने में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, प्रशिक्षाधीन आईपीएस प्रशांत राज, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पाण्डेय, पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी एयरपोर्ट अजय विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे जनपद के पुलिस बल में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी सम्मानित कर्मियों ने इसे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
