Latest News

The News Complete in Website

आज़मगढ़ : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, गोवध जैसे संगठित अपराध में सक्रिय था आरोपी 

1 min read

आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25,000 के इनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र इम्तियाज निवासी सतुवहिया की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सच्चिदानंद व उनकी टीम ने किठावें नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे करीब 12:17 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर गोवध जैसे संगठित अपराध में संलिप्त है और बचाव के लिए अवैध हथियार रखता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद के साथ उपनिरीक्षक अजीज खान व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *