Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, औजार, नगदी और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को वादी संतोष पुत्र श्रीराम विन्द निवासी ग्राम वंधवा इस्लाम, थाना बरदह ने सूचना दी कि 28/29 मार्च की रात उसकी एजेंसी (उसुरगांवा) का ताला तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी व अन्य सामान चोरी करने का प्रयास किया। इस सूचना पर थाना बरदह में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान 30 मार्च की सुबह करीब 3:10 बजे उपनिरीक्षक अम्बुज कुमार अपनी टीम के साथ बर्रा चौराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से चोरी का सामान और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद हुए। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी कर रात में मकान और दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करते थे। पहचान छिपाने के लिए दस्ताने, मास्क और गमछे का इस्तेमाल करते थे तथा मोबाइल फोन को एयरप्लेन मोड में रखते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंजनी मौर्या, अभिषेक मौर्या, राजकुमार त्यागी, सुमित मौर्या और काजू पाल के रूप में हुई है, जो जौनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक इन्वर्टर, स्टेप्लाइजर, बिजली के केबल, चांदी जैसी धातु की पायल, चोरी के औजार, ₹600 नगद और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। इस मामले में थाना बरदह सहित अन्य थानों में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम की सक्रियता से चोरी की घटना का खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *