Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : जमीन खरीद–फरोख्त के नाम पर 28 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जमीन खरीद–फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कूटरचना कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, वादी दीपक यादव ने 12 मार्च 2026 को थाना बिलरियागंज में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह बघैला गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं और पिछले पांच वर्षों से कुछ लोगों का उनके यहां आना-जाना था। इसी दौरान आरोपियों ने विश्वास में लेकर अपने ससुर की जमीन (गाटा संख्या 545 व 596, लगभग 37 बिस्वा) 30 लाख रुपये में बेचने की बात कही। वादी के मुताबिक, आरोपियों ने उनसे अलग-अलग तिथियों में 15 लाख रुपये बैंक खाते में और 13 लाख रुपये नकद, कुल 28 लाख रुपये ले लिए। इसके बावजूद जमीन का बैनामा नहीं किया गया। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पहले ही रजिस्ट्री हो चुकी है।मामले में पंचायत के दौरान आरोपी विजय यादव ने 28 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में हस्ताक्षर मेल न खाने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद दिया गया दूसरा चेक भी फर्जी निकला। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना बिलरियागंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

29 मार्च 2026 को वादी ने आरोपी सचिन यादव को भोपतपुर कल्यानपुर (रौनापार) चौक के पास देखा और यूपी-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना बिलरियागंज पहुंचाया। 30 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:50 बजे पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन यादव, पुत्र विजय कुमार यादव, निवासी परेवा रूद्रपुर थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे और उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *