Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवक की हत्या मामले में दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र में कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवक की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुवारी गांव निवासी प्रियंका सिंह ने थाना तरवां में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश समाप्त करने के बहाने संध्या सिंह (60 वर्ष) और अर्चना सिंह (35 वर्ष) ने उसके भाई को अपने घर बुलाया। वहां उसे कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, बाद में मृत्यु होने पर हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल की सुबह करीब 6:45 बजे दोनों अभियुक्ताओं को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से की गई। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *