Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में ताइक्वांडो इंडोर हॉल का उद्घाटन, 40 बालिकाओं को मिली येलो बेल्ट

1 min read

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम, आत्म-सुरक्षा के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण पर जोर

आजमगढ़। जनपद में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ताइक्वांडो इंडोर हॉल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों के परिजनों तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लगभग 40 बालिकाओं को येलो बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ताइक्वांडो जैसे सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बनती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उनके समग्र विकास को भी बल मिलता है। इस अवसर पर सौम्या गौतम, आध्या यादव, दिव्या यादव, सिद्धि विश्वकर्मा, आकृति सिंह, सौम्या पटेल, दीपांशी गुप्ता सहित कई बालिकाओं को येलो बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने प्रशिक्षक आरक्षी सुनील कुमार शिंदे के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी बालिकाओं की उपलब्धि पर खुशी जताई और इस पहल के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *