Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : बीटीसी छात्रा ने थाने में घुसकर महिला सिपाहियों पर हमला, सीओ पर भी किया हमले का प्रयास

1 min read

आजमगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक बीटीसी छात्रा पर पुलिस कार्यालय में हंगामा करने, मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कार्यालय बूढ़नपुर में तैनात मुंशी शशिकांत यादव द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कप्तानगंज थाने में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के पोखरपुर (मु० जयरामपुर) निवासी निशा पुत्री शिवशब्द बीटीसी की छात्रा है। आरोप है कि वह पिछले करीब छह माह से एक प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगातार दबाव बना रही थी और आए दिन विभिन्न आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देती रहती थी। बताया गया है कि 18 अप्रैल 2026 को वह क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां उस समय सीओ राजकीय कार्य में व्यस्त थे। आरोप है कि छात्रा ने वहां मौजूद महिला आरक्षी अंकिता भट्ट और पिंकी पाण्डेय के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की और बाल पकड़कर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप यह भी है कि इसके बाद वह उत्तेजित होकर सीओ के पास पहुंची और गाली देते हुए पास में रखे पेपर वेट से उन पर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इस दौरान उसने कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि आरोपी द्वारा अक्सर पुलिसकर्मियों को जान से मारने और आग लगाने की धमकी दी जाती है।

प्रार्थी ने थानाध्यक्ष से आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष द्वारा नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *